देवरनिया में सपा विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल नेताजी का फूल-मालाओं से स्वागत
बरेली। समाजवादी पार्टी के 120 भोजीपुरा विधानसभा अधयक्ष अनिल पटेल नेताजी का देवरनिया में युवा सभासद मोहसिन ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की।
इस मौके पर अनिल पटेल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता की समस्याओं को समझने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आर्यन पटेल, छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष, विक्की पटेल, सचिव, योगेंद्र यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष तथा मोहसिन राजा, विधानसभा सचिव भोजीपुरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।




