bijnorCrimeuttar pradeshराष्ट्रीय

हनीट्रेक : दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मांगे आठ लाख, एक गिरफ्तार

किरतपुर थाने में महफूज ने कराई थी बब्बू लंगड़ा गिरोह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

-50 हजार रुपये जबरन लेने का भी आरोप
-बब्बू लंगड़ा समेत तीन आरोपी पहले से जेल में बंद

बिजनौर। दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आठ लाख रुपये मांगने और 50 हजार रुपये जबरन लेने के मामले में किरतपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपी पहले से जेल में निरुद्ध हैं, जबकि एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
शनिवार को एएसपी गौतम राय ने बताया कि किरतपुर के मोहल्ला लाडपुरा निवासी महफूज ने 15 सितंबर को किरतपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, हिफजान, गुड्डी, प्रीति और रामकली ने षडयंत्र के तहत उसे दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। आरोपियों ने मुकदमे से बचाने के नाम पर आठ लाख रुपये की मांग की और 50 हजार रुपये जबरन ले लिए।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, मामले में वांछित हिफजान पुत्र अमानउल्ला निवासी लाडपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, गुड्डी और प्रीति पहले से ही जेल में निरुद्ध हैं।
मामले में वांछित रामकली पत्नी वीरेंद्र निवासी मोहल्ला लाडपुर, बिजनौर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button