bijnorlakimpur khiriuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

बूथ कमेटियों का गठन 14 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश

बसपा की समीक्षा बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर

बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक में नगीना लोकसभा के पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव और मुख्य मंडल प्रभारी मुरादाबाद मंडल जाफर मलिक विधानसभा वार संगठन की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को बूथ कमेटियों का गठन 14 सितंबर तक पूरा कर फोल्डर जमा करने के निर्देश दिए। 17 सितंबर से सेक्टर स्तर पर होने वाली बैठकों का कार्यक्रम तैयार कर जिला अध्यक्ष को सौंपने को कहा।
शनिवार को पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला और विधानसभा कमेटियों के पदाधिकारियों को उनकी संबंधित विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत किया जाए और सर्वसमाज में भाईचारा कायम कर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटें। बैठक में मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया गया।
जिला अध्यक्ष कविराज की अध्यक्षता और जिला महासचिव संजीव कुमार सैनी के संचालन में आयोजित बैठक में दिलीप कुमार उर्फ पिंटू, जितेंद्र सागर, अखिलेश हितेषी, ब्रह्मपाल सिंह, समर सिंह एडवोकेट, रविंद्र सिंह, नसीमुद्दीन अंसारी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button