lakimpur khirisitapuruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय
थाना समाधान दिवस: महमूदाबाद में गरजे तीनों अधिकारी
शिकायतों पर तत्काल निस्तारण के निर्देश
सीतापुर। थाना महमूदाबाद परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद दिखा। कार्यक्रम में महमूदाबाद विधायिका आशा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं।अधिकारियों ने एक-एक शिकायतकर्ता को बुलाकर उसकी समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित, न्यायोचित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी फरियादी को बेवजह थाने-कचहरी के चक्कर न लगाने पड़ें।इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




