तम्बौर में बंद घरों को निशाना बनाने वाले 3 शातिर चोर दबोचे
18.60 लाख का माल बरामद
सीतापुर। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तम्बौर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दलपतपुर गांव के पास घेराबंदी कर 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अजीम पुत्र कलीम, फरहान पुत्र सिराज व राज पुत्र मेराज निवासीगण कस्बा तम्बौर के रूप में हुई। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के करीब 15 लाख के सोने-चांदी के जेवर व 3 लाख 60 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कस्बे में बंद घरों की रेकी करते थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम देते थे। थाना तम्बौर में दर्ज चोरी के दो मुकदमों का अनावरण करते हुए पुलिस ने माल बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया। मुख्य अभियुक्त अजीम पर पहले से आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।




