Crimesitapurराष्ट्रीय

सीतापुर में ATM ठग गिरोह का भंडाफोड़

41 कार्ड के साथ दो गिरफ्तार

सीतापुर। कोतवाली नगर व SOG टीम ने ATM बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को आरएमपी तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष पाठक व संत बहादुर निवासी प्रतापगढ़ के कब्जे से 41 ATM कार्ड, 42 हजार नगद और अपाचे बाइक UP 72 BY 8516 बरामद हुई है।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 3 सितंबर को सिटी सेंटर मॉल के पास BOB ATM पर वृद्ध का कार्ड बदलकर 80 हजार की ठगी की गई थी। गिरोह वृद्ध लोगों की मदद के बहाने PIN देखकर कार्ड बदल देता था। अभियुक्त संतोष पर पहले से 5 मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button