lakimpur khiriuttar pradeshराष्ट्रीय

बाढ़ से पलिया में यातायात ठप, ट्रेन के बाद अब रोड भी बंद

लखीमपुर खीरी।बाढ़ के चलते पलिया में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पहले ट्रेनों का संचालन बंद हुआ और अब पलिया-दुधवा मार्ग पर बंसीनगर रपटा पुलिया पर पानी के तेज बहाव के कारण सड़क मार्ग भी बंद हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में हर साल पानी का बहाव रेल और सड़क दोनों को बाधित कर देता है। यदि समय रहते इस पर ठोस काम किया जाए तो इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button