बाल श्रम के खिलाफ अभियान, 7 बच्चे रेस्क्यू, दुकानदारों पर कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना एएचटी, श्रम विभाग और महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने आज कोतवाली सदर क्षेत्र के राजापुर, एलआरपी और ओयल इलाके में अभियान चलाया।अभियान के दौरान दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट और ऑटो पार्ट्स की दुकानों पर 7 बच्चे बाल श्रम करते मिले। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने दुकान स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम न कराने की हिदायत दी।इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, मानव तस्करी और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 181, 1090 और 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
कार्रवाई में एएचटी प्रभारी उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्रा, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव और मनोज कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।




