डा.नवल किशोर शाक्य के स्वागत में जुटे सपाई
बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को फर्रुखाबाद के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. नवल किशोर शाक्य के आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुलतानी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सपा युवा नेता राजेश मौर्या समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने डॉ. नवल किशोर शाक्य के साथ पार्टी की गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी चर्चा की।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।




