GhaziabadHapuruttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

राष्टï्रीय स्तर पर हापुड़ का परचम लहराया मनोज वाल्मीकि ने

बने राष्टï्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य

यूपी सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य पद पर कार्य कर चुके है

हापुड़: मोदी सरकार द्वारा भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि को राष्टï्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य बनाया गया सदस्य बनने के बाद सोमवार को दिल्ली कार्यालय पहुंचकर मनोज वाल्मीकि ने पदभार ग्रहण कर लिया।
जानकारी के अनुसार मेरठ रोड आवास विकास संजय विहार कालोनी निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज वाल्मीकि पिछले 36 वर्षों से भाजपा की नीतियों का जन=जन व घर-घर पहुंचा रहे है। वह वर्ष 1995 में भाजपा से सभासद भी बने,और वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य पद पर भी कार्य कर चुके है। जिला,प्रदेश व राष्टï्र में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की है।
बीते रविवार को मोदी सरकार द्वारा भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि को राष्टï्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। सोमवार को दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के बाद मनोज वाल्मीकि ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है,वह पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे।

Related Articles

Back to top button