lakimpur khiriuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

लखीमपुर में रालोद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का जोरदार स्वागत

पीलीभीत जाते समय LRP बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, पीके पाठक भी रहे साथ

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकारी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा और क्षेत्रीय अध्यक्ष तराई क्षेत्र पीके पाठक का मंगलवार को लखीमपुर खीरी में जोरदार स्वागत किया गया।

LRP बाईपास पर रालोद जिलाध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया। दरअसल, दोनों नेता पीलीभीत में आयोजित रालोद कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान उनका काफिला खीरी से होकर गुजरा।

काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी खुशी जताई, वहीं अनुपम मिश्रा ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। स्वागत के लिए कार्यकर्ता काफी देर से बाईपास पर जुटे हुए थे, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाले रखा।

स्वागत के बाद अनुपम मिश्रा का काफिला सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीलीभीत के लिए रवाना हो गया।

Related Articles

Back to top button