bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट

सब्जियों के दाम आसमान पर

बरेली। लगातार बारिश और खेतों में जलभराव का असर अब सब्जियों की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है। बरेली की थोक मंडियों में सब्जियों की आवक घटने से दाम तेजी से बढ़ गए हैं। आलू और प्याज की कीमतों में करीब डेढ़ गुना तक उछाल आया है, जबकि बैंगन के दाम छह गुना तक पहुंच गए हैं।
डेलापीर थोक मंडी में दिल्ली, हरियाणा और नासिक से आने वाली सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। कई ट्रक बारिश के कारण रास्ते में फंसने या देरी से पहुंचने के कारण मंडी में समय पर माल नहीं पहुंचा पा रहे हैं। वहीं बदायूं और कासगंज जैसे नजदीकी जिलों में खेतों में पानी भरने से हरी सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है।
अगस्त की तुलना में सितंबर में सब्जियों के दामों में तेजी देखने को मिली है। मंडी के अनुसार आलू 10 से बढ़कर 15 रुपये, प्याज 25 से 60 रुपये और बैंगन 30 से बढ़कर 50 रुपये किलो पहुंच गया है।
कारोबारियों का कहना है कि बारिश के कारण फसल खराब होने और बाहरी राज्यों से कम आवक होने का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। उधर, बढ़ती कीमतों ने आम लोगों और गृहिणियों की चिंता बढ़ा दी है। सब्जियों के लगातार महंगे होने से रसोई का बजट बिगड़ गया है और फिलहाल राहत के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button