aasthabareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

घरों में भक्तों ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

देर रात तक गूंजे कान्हा के जयकारे

बरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शहर के घरों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घरों में बाल गोपाल को आकर्षक पोशाक पहनाकर पालने में विराजमान किया गया।
महिलाओं और बच्चों ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। कई घरों में फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक सजावट की गई। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय भक्तों ने शंख और घंटियां बजाकर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे लगाए।
भक्तों ने व्रत रखकर भगवान को माखन-मिश्री, फल और पंचामृत का भोग लगाया। जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों में श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। घर-घर में हुए आयोजनों से पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button