इटावा पुलिस द्वारा व्यापारीयों को हेल्पलाइन नंबरों एवं
साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
इटावा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) एवं साइबर सुरक्षा के अंतर्गत उघोग व्यापार प्रतिनिधि द्वारा जागरूकता कार्यक्रम होटल वृंदा कचहरी रोड पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला एवं पुरूष व्यापारीयों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें तथा किसी संदिग्ध/अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान सतर्कता बरतने हेतु भी प्रेरित किया गया, कार्यक्रम में कोतवाली सब इंस्पेक्टर श्रीमती कुंवर नंदनी, चौकी इंचार्ज पुराना शहर श्री रोहित सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे
इस अवसर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी हन्नान मंसूरी, हाजी अजीम वारसी, मनोज कठेरिया, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, चित्रा परिहार, तनु वर्मा, ज्योति पालीवाल, रोशनी वर्मा, वंदना वर्मा , प्रीति शर्मा , राखी, युवा जिला अध्यक्ष रियाज अब्बासी, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, शंहशाह वारसी, भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, ताहा, आफताब खान, राहुल दीक्षित, धर्मेन्द्र प्रजापति, सिकंदर वारसी, रहमान, लकी, धर्मेन्द्र यादव, अजीत कुमार, सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे
इससे पूर्व व्यापारी नेताओं ने पुलिस टीम को पटका, प्रतीक चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया




