etavauttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का प्रदेश महामंत्री बनने के उपरांत

पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला, पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया स्वागत सम्मान

इटावा- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का प्रदेश महामंत्री बनने के उपरांत दो दिवसीय प्रवास हेतु जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला, पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया।

अपने संगठनात्मक प्रवास के प्रथम दिन प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में बसरेहर द्वितीय मंडल अंतर्गत बीना पंचायत घर में बीना शक्तिकेंद्र व जसवंतगर द्वितीय मंडल अंतर्गत यलो गार्डन में कैस्त शक्तिकेंद्र की बैठक में उपस्थित रहकर मंडल पदाधिकारियों, शक्तिकेंद्र संयोजक व बूथ समिति कार्यकर्ताओं का भौतिक सत्यापन व संवाद कर संगठन को मजबूत बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए जोश भरा।

प्रदेश महामंत्री व राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ आधारित संगठन है और हमारी सभी गतिविधियों का केंद्र बूथ होता हैं। जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक संगठन की शक्ति पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकती। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी बूथ सशक्तीकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित प्रवास और सतत संपर्क बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पार्टी के प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों, पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित सम्पर्क व संवाद स्थापित किया जाए। संगठन का विस्तार और सुदृढ़ीकरण केवल बैठकों से नहीं बल्कि निरंतर संपर्क, समन्वय और सक्रिय सहभागिता से संभव है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के प्रत्येक अभियान को सफल बनाएगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक जितेंद्र गौड़, अभियान सह-संयोजक द्विय कृपा नारायण तिवारी, आयुष राज, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, मंडल प्रवासी व जिला मंत्री राजकमल यादव, जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य, मुकेश यादव, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य, मनीषा शुक्ला, सभासद पूनम पांडेय, मंडल अध्यक्ष अजय यादव, ध्रुव कठेरिया, दीपक नंदन जाटव सहित मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button