Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय

अभिषेक गर्ग को इस्कॉन संतों का स्नेहिल निमंत्रण

4 सितंबर के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सहभागिता का आमंत्रण

गाजियाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में इस्कॉन मंदिर, गाजियाबाद के संतों एवं पुजारीगणों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी अभिषेक गर्ग के गाजियाबाद स्थित कार्यालय पहुंचकर उन्हें आगामी 4 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।
संतों के आत्मीय आगमन और निमंत्रण पर अभिषेक गर्ग ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल भक्ति और आस्था का विषय नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, कर्म और मानवता के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराने वाला प्रेरणास्रोत है।

श्रीकृष्ण के संदेश आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं : अभिषेक गर्ग

इस दौरान अभिषेक गर्ग ने आदि कर्ता दास, धनंजय जगन्नाथ दास, सुरेश्वर दास, धीर योगेश्वर दास एवं अधोक्षज धाम दास का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य और आशीर्वाद समाज में सेवा, सद्भाव एवं सकारात्मक सोच को मजबूत करता है।
अभिषेक गर्ग ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों एवं संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लें। संतों और अभिषेक गर्ग की इस आत्मीय मुलाकात को धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के बीच एक सकारात्मक संवाद के रूप में देखा गया।

Related Articles

Back to top button