bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी

बूथ प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बरेली। समाजवादी पार्टी ने बरेली-मुरादाबाद मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए मंगलवार को मझगवां ब्लॉक में बूथ प्रभारियों की बैठक आयोजित की। बैठक में चुनावी रणनीति, मतदाता सूची को मजबूत करने और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में चुनाव प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना एवं ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट ने बूथ प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र शिक्षक मतदाताओं के वोट बनवाने के लिए आवश्यक फार्म भरवाने का कार्य तेज करने को कहा। साथ ही शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियों और प्रत्याशी के पक्ष से अवगत कराने पर जोर दिया गया।
चुनाव प्रभारी ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में बूथ स्तर की सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बूथ प्रभारी अपने क्षेत्र के पात्र शिक्षकों से लगातार संपर्क बनाए रखें और मतदाता सूची में नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने के साथ चुनावी तैयारियों को मजबूत करें।
बैठक में बूथ प्रभारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए मतदाता सूची की समीक्षा, नए वोट बनवाने और शिक्षक मतदाताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान हैदर अली, जीराज सिंह यादव, सत्येन्द्र सिंह, इंदरपाल सागर, विश्वास लोधी, रमेश यादव, दानिश अज़हर और मोहकम सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में बूथ प्रभारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button