bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

सपा नेता मनोहर पटेल ने सेवानिवृत्त शिक्षक हरिओम को दी भावभीनी विदाई

बरेली/मीरगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद, मीरगंज से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक हरिओम को उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक के विशेष आग्रह पर मीरगंज विधान सभा प्रभारी सपा नेता मनोहर सिंह पटेल भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान हरिओम को सम्मानित किया गया। इसके बाद सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने गाजे-बाजे के साथ उन्हें उनके घर तक पहुंचाया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
मनोहर सिंह पटेल ने अपने संदेश में सेवानिवृत्त शिक्षक हरिओम को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद अब वह अपने परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करें। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button