bareillyCrimeuttar pradeshराष्ट्रीय

मेयर के रक्षा बंधन समारोह को लेकर महिला की मौत की खबर पर

 मृतका के पति ने खुद सामने आकर दी सफाई

बरेली। मेयर उमेश गौतम के रक्षा बंधन समारोह के दौरान भगदड़ में महिला की मौत होने की चर्चाओं को मृतका के पति भगवान सिंह फौजी ने अफवाह बताया है। मृतका मधु के पति स्वयं सामने आए और पूरे मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
भगवान सिंह फौजी ने बताया कि उनकी पत्नी मधु रक्षा बंधन समारोह से सुरक्षित बाहर निकली थीं। कार्यक्रम स्थल पर न तो उनकी तबीयत बिगड़ी और न ही भगदड़ के कारण उनके साथ कोई अनहोनी हुई।
उन्होंने बताया कि समारोह से निकलने के बाद रास्ते में अचानक मधु की तबीयत खराब हुई। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। पति के मुताबिक, उनकी पत्नी की मौत को कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ से जोड़कर प्रचारित किया जाना सही नहीं है।
भगवान सिंह फौजी के सामने आकर दिए गए स्पष्टीकरण के बाद मेयर उमेश गौतम के रक्षा बंधन समारोह में भगदड़ के दौरान महिला की मौत होने की चर्चाओं पर स्थिति साफ हो गई है।

Related Articles

Back to top button