bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने आंवला में झोंकी ताकत

बूथ प्रभारियों को दिए चुनावी मंत्र

बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को चुनाव प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना और कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली ने आंवला में पार्टी द्वारा मनोनीत बूथ प्रभारियों की बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में बूथ प्रभारियों को प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने और नए मतदाताओं के वोट बनवाने के लिए आवश्यक फार्म भी उपलब्ध कराए गए। चुनाव प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि चुनाव में जीत के लिए प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने बूथ प्रभारियों से घर-घर संपर्क कर शिक्षकों को मतदान के लिए प्रेरित करने और पार्टी प्रत्याशी दानिश अख्तर के पक्ष में समर्थन जुटाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक मतदाताओं में सपा के प्रति उम्मीद है। जरूरत इस बात की है कि कार्यकर्ता एकजुट होकर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करें और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें।
कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षकों से कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। इनमें पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना तथा वित्तविहीन शिक्षकों को विधानसभा की पहली बैठक में पांच हजार रुपये मासिक मानदेय देने का वादा शामिल है। उन्होंने दावा किया कि इन मुद्दों को लेकर शिक्षक सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर के समर्थन में मतदान का मन बना चुके हैं।
बैठक में अमित राज सिंह, बीडी वर्मा, भारती चौहान, मशकूर, इंदरपाल यादव, शिक्षक नेता राजेश, विकार अली, शफीक अहमद मुन्ने, राकेश गौड़ समेत कई कार्यकर्ता और बूथ प्रभारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button