bijnoruttar pradeshराष्ट्रीय

अकीदत के साथ मनाया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

मदरसा फैजुल कुरान नूरी साबरी मस्जिद में हुआ जलसे का आयोजन

बिजनौर, संवाददाता। मदरसा फैजुल कुरान नूरी साबरी मस्जिद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़ी धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। जलसे में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
बुधवार को ईद मिलादुन्नबी की शुरुआत सुबह मदरसे के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर की गई। इसके बाद मदरसा फैजुल कुरान में जलसे का आयोजन किया गया। जलसे की सदारत हाजी शौकीन शाह ने की, जबकि संचालन हाफिज एहतेशाम कादरी ने किया। कार्यक्रम का आगाज कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुआ।
अंत में कारी मोहम्मद असलम राजा ने देश में अमन-ओ-अमान, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ कराई। जलसे में रईस अहमद, मुकीम अहमद, मुस्तकीम अहमद, अनीस अहमद, साजिद अली रजा आदि का विशेष योगदान रहा।
—–
इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश
जलसे को खिताब करते हुए मुफ्ती जिशान आलम रामपुरी ने हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश और उनके जीवन पर रोशनी डाली। उन्होंने लोगों से मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंसानियत को कायम रखना ही इस्लाम का मकसद है। इस्लाम भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ जिंदगी गुजारने की तालीम देता है। उन्होंने मुसलमानों से अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही तरक्की का रास्ता है। उन्होंने बच्चों की बेहतर शिक्षा पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Back to top button