AmrohaCrimeuttar pradeshराष्ट्रीय

रजबपुर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बीएनएसएस की धाराओं में अमरोहा न्यायालय भेजा गया

अमरोहा: जनपद में रजबपुर थाना पुलिस ने 26 अगस्त को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त की पहचान राहुल (31 वर्ष) पुत्र डालचंद निवासी ग्राम अहमदपुर देवीपुरा,रजबपुर थाना, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है।उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170,126 और 135 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अमरोहा भेजा गया।यह कार्रवाई अमरोहा पुलिस एसपी लखन सिंह यादव जी के निर्देशानुसार,अमरोहा पुलिस एडिशनल एसपी अपर पुलिस अखिलेश भदौरिया, क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और थानाध्यक्ष विकास सहरावत के पर्यवेक्षण में की गई।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल थे।सभी रजबपुर थाना में तैनात हैं।

Related Articles

Back to top button