डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रात एक
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है
अमरोहा: जनपद के /डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर 25 अगस्त 2026 की रात एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है।मृतक का नाम बंटी पुत्र हनी सिंह है जो मुरादाबाद के भानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेरिया दान का निवासी था।पुलिस ने पहले अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था।
मृतक की पहचान बुधवार 26 अगस्त को हुई। बंटी के भाई महेश ठाकुर ने बताया कि बंटी 25 अगस्त को कांवड़ लेकर घर से निकला था। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर स्थित नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची थी।शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया गया। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव उन्हें सौंप दिया।
पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है। हादसे के कारणों और जिम्मेदार वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र से जानकारी जुटाई जा रही है।




