जुलूस-ए-मोहम्मदी का आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बरेली। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मंगलवार को पुराने शहर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने मीरा की पैठ स्थित हाजी रियाज की बिजली की दुकान के पास जुलूस का स्वागत किया।
पार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम शाम पांच बजे आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय से पहुंचने की अपील की गई थी। कार्यक्रम का आयोजन आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बरेली मंडल प्रभारी एड. अच्छन अंसारी के नेतृत्व में किया गया।
जुलूस-ए-मोहम्मदी पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकला। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, जुलूस शाम पांच बजे छह मीनार मस्जिद से शुरू होकर मीरा की पैठ, बुखारपुरा, जवाहर इंटर कॉलेज, रोहली टोला, जगतपुर, कांकर टोला, शाहदाना चौराहा, आजाद इंटर कॉलेज और सैलानी होते हुए छह मीनार मस्जिद पहुंचकर समाप्त होना था।
इस दौरान अजहर अंसारी एडवोकेट, डा.हाशिम अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम भी मौजूद रहे।




