bijnoruttar pradeshराष्ट्रीय

अहिल्याबाई होल्कर मातृशक्ति योजना पर धनगर समाज ने जताया आभार

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री का जताया आभार

बिजनौर। पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर शुरू की गई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दिए जाने पर धनगर समाज ने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र पाल योगी के नेतृत्व में धनगर समाज के युवा रामलीला चौराहा स्थित पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर एकत्र हुए। इस दौरान युवाओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकमाता को नमन किया और सरकार की योजना के लिए आभार व्यक्त किया।
योगेंद्र पाल योगी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महापुरुषों के सम्मान के साथ ही मातृशक्ति के सम्मान और सुविधा के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर मातृशक्ति योजना शुरू कर सरकार ने उन्हें सम्मान दिया है। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह योजना शुरू कर नारी सम्मान का उदाहरण प्रस्तुत किया है। योजना से बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ आर्थिक राहत भी मिलेगी।
इस अवसर पर रामगोपाल धनगर, एमपी सिंह धनगर, अतुल पाल धनगर, अमित पाल, रामसिंह पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, जयवीर पाल सोनू, दीपक पाल धनगर, अक्षय हनी, युवराज पाल एडवोकेट, ओम प्रकाश पाल, राजकुमार पाल, हेमेंद्र पाल, मुकेश पाल और देवेंद्र पाल चीनू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button