bijnor

ड्रेज्ड चैनल में 70 से 80 प्रतिशत पानी का बहाव का दावा

अभियंता, अधिक्षण अभियंता समेत सिंचाई विभाग की टीम ने किया चैनल का निरीक्षण

-सिंचाई विभाग की टीम ने ड्रोन से कराई वीडियोग्राफी
-300 से 400 मीटर मिली गंगा में चैनल की चौड़ाई

बिजनौर, संवाददाता। गंगा में बाढ़ के पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए ड्रेज्ड चैनल का शनिवार व रविवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने चैनल की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चैनल की चौड़ाई करीब 300 से 400 मीटर और गहराई सात से आठ मीटर पाई गई। अधिकारियों के अनुसार चैनल में वर्तमान में करीब 70 से 80 प्रतिशत जल का बहाव पाया गया। अधिकारियों ने गंगा चैनल की वीडियो ग्राफी कराई।
रविवार को सिंचाई विभाग मैकेनिकल के चीफ इंजीनियर मैकेनिकल उपेन्द्र सिंह, एसई विजय सिंह व एक्सईएन प्रणव सिंह ने निरीक्षण के दौरान चैनल की लंबाई, चौड़ाई और गहराई के साथ ही उसमें हो रहे पानी के बहाव की स्थिति को देखा। टीम ने विभिन्न स्थानों पर चैनल की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक चैनल के माध्यम से गंगा के पानी का बड़ा हिस्सा निकल रहा है। इससे मुख्य धारा पर पानी का दबाव कम करने में मदद मिल रही है। अधिकारियों ने चैनल के आसपास की स्थिति का भी निरीक्षण किया और संबंधित अभियंताओं से मौके पर जानकारी ली। इस दौरान ड्रोन से गंगा चैनल की वीडियो ग्राफी की गई।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता मोहित कुमार, जेई प्रदीप तिवारी, राघव सिंह आदि शामिल रहे।

तटबंध की सुरक्षा पर भी नजर
गंगा में लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच ड्रेज्ड चैनल के काम करने की क्षमता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चैनल में 70 से 80 प्रतिशत पानी का बहाव होने से गंगा की मुख्य धारा के दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग की टीम चैनल के साथ-साथ आसपास के तटबंधों की स्थिति पर भी नजर रख रही है। अधिकारियों ने चैनल की स्थिति और जल प्रवाह की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button