Ghaziabaduttar pradeshकैम्पसस्पोर्ट्स

कोर्ट पर जोश का जलवा

यूपी बास्केटबॉल लीग के दूसरे दिन रोमांच चरम पर

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से 5 से 11 अगस्त तक उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग का आयोजन मेजबान नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के प्रांगण में किया जा रहा है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन 7 अगस्त शाम सात बजे किया गया। दूसरे दिन मुख्य अतिथि डीएस चौहान, आईएनएसओ एमडीएचएस ग्रुप के जनरल मैनेजर उत्तर प्रदेश एवं साउथ एशिया जनरल मैनेजर एसएसओ ने शिरकत की। विद्यालय के निदेशक-प्रशासनिक केपी सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।

8 अगस्त को कुल तीन मैच खेले गए। पहले मुकाबले में शुभम स्मेशर्स, मेरठ और अलीगढ़ ड्रिब्लर्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कांटे की टक्कर में अलीगढ़ ड्रिब्लर्स ने 86-82 से शुभम स्मेशर्स, मेरठ को परास्त किया।

दूसरे रोमांचक मुकाबले में ट्रिपल टेक वॉरियर्स, गाजियाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 अंक अर्जित किए, जबकि वेम्बूमी लायंस, रामपुर की टीम 87 अंकों पर सिमट गई।

तीसरे मुकाबले में जेआरएमएस योद्धा, हापुड़ बनाम शुभम स्मेशर्स, मेरठ के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल के साथ-साथ मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन किया। शुभम स्मेशर्स, मेरठ ने 85-74 से शानदार जीत दर्ज की। अभी लीग मुकाबले जारी हैं। 9 अगस्त को शाम 4:30 से रात 10 बजे तक अन्य मैच खेले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button