Ghaziabaduttar pradeshराजनीति

गाजियाबाद में बसपाइयों ने उमाशंकर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी के आरडीसी, राजनगर स्थित जिला कार्यालय पर रसड़ा विधानसभा से विधायक रहे स्वर्गीय उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बसपा जिलाध्यक्ष मनोज जाटव के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को नमन किया तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर मनोज जाटव ने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, निष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल कायम की। उन्होंने हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा का मजबूती से साथ निभाया तथा कभी भी बहुजन समाज पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह बहन मायावती को अपनी सगी बहन के समान सम्मान देते थे और सामाजिक सौहार्द, सर्वसमाज की एकता तथा जनसेवा को अपने सार्वजनिक जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता मानते थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह का निधन केवल बहुजन समाज पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति और विशेष रूप से रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अंतिम दर्शन और विदाई के लिए उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने अपने सरल स्वभाव, जनसेवा और समर्पण से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था।
श्रद्धांजलि सभा में जिला महासचिव लेखराज बौद्ध, जिला सचिव एडवोकेट राजबहादुर, पूर्व पार्षद हरिदत्त जाटव, विधानसभा अध्यक्ष मनोज तिलकधारी, पार्षद एडवोकेट लोकेश, एडवोकेट रतन सिंह, ओमकार पहलवान, अशोक सिंह, चतर सिंह भैया, तुलाराम, बसंत लाल, नवीन गौतम, ललित, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button