“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प अभियान की शपथ दिलाई
धामपुरI महाविद्यालय परिसर में “नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हाँ” जैसे नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। प्राचार्या प्रो. रश्मि शर्मा रावल ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा एक स्वस्थ जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। तथा इस नशा विरोधी अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का दृढ संकल्प दिलाया। महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. एस. एल. पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में अनुशासन, उच्च नैतिक मूल्यों तथा सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम का अत्यंत कुशल एवं सफल संचालन डॉ. हिमांशु त्रिपाठी द्वारा किया गया, जिन्होंने अभियान के मुख्य उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवि धनकड़ ने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. देवेश पाठक, डॉ. कौशिक प्रसाद, डॉ. विवेक यादव, डॉ. आकाश, डॉ० राधा रानी बरनवाल, अभिषेक कुमार एवं सुभाष देवरा रहे। साथ ही, आयोजन को सुचारू एवं सफल बनाने में एन.एस.एस. स्वयंसेवक विपिन कुमार, ऋतिक गुप्ता, प्रीत चौहान आदि का सराहनीय योगदान रहा।



