bareillyuttar pradeshराजनीति

आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की मंडलीय

समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर

बरेली। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की बरेली मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक 21 जुलाई 2026 को शहर स्थित तिरंगा लॉन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पार्टी के पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रिय रहने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
बैठक में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा बरेली मंडल प्रभारी अच्छन अंसारी एडवोकेट, प्रदेश महासचिव एवं जोन प्रभारी राजपाल कश्यप एडवोकेट तथा बरेली मंडल मुख्य प्रभारी संजीव सागर सहित बरेली मंडल के चारों जिलों के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button