गाजियाबाद। कैश डिपॉजिट मशीन में छेड़छाड़र कर नगदी निकालने वाले गिरोह का थाना साहिबाबाद पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में राजेंद्र नगर स्थित केनरा बैंक शाखा की प्रबंधक छवि ऐरन ने गत 21 जुलाई को तहतरी दी थी। उन्होंने बताया था कि बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) में 27 से 29 जून के मध्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छेड़छाड़ कर नकदी निकाल ली थी। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने लोकल इनपुट, सीसीटीवी सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन साहिबाबाद के पास बने अंडरपास से 4 आरोपियों एहसान, आरिफ, सिराज और रहीश को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 4 लाख नगर, घटना के पैसों से खरीदी गई1 स्कॉर्पियो कार, घटना में प्रयुक्त 1 सेंट्रो कार और साइबर अपराध में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे एटीएम एवं कैश डिपॉजिट मशीनों की पावर सप्लाई में पहले से स्मार्ट प्लग लगा देते थे, जिसे मोबाइल में इंस्टॉल रें१३ छ्राी अस्रस्र के माध्यम से नियंत्रित करते थे। जब कोई ग्राहक मशीन में नकदी जमा करता अथवा निकासी करता था, उसी समय मशीन को हैक कर उसकी कार्यप्रणाली बाधित कर देते थे, जिससे नकदी मशीन की ट्रे अथवा ऊपरी हिस्से में फंस जाती थी। इसके बाद ग्राहक के चले जाने पर पेचकस एवं साइकिल की लोहे की तान से तैयार विशेष औजार की सहायता से मशीन खोलकर फंसी हुई नकदी निकाल लेते थे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close
-
अवैध असलहा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तारJuly 24, 2026




