Crimelakimpur khiriuttar pradesh
थाना खीरी पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित 07 वारंटी गिरफ्तार
SP डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर चलाया गया चेकिंग अभियान
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के अपराध नियंत्रण और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी संबंधी निर्देशों के क्रम में थाना खीरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न मुकदमों में वांछित 07 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।




