श्रावण मास और कावड़ यात्रा की तैयारियों का SP ने किया स्थलीय निरीक्षण
गोला गोकर्णनाथ और भूतनाथ मंदिर, पार्किंग व रूट डायवर्जन का लिया जायजा
(नुरुद्दीन ) लखीमपुर खीरी।आगामी श्रावण मास और कावड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने सोमवार 21.07.2026 को गोला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। SP ने गोला गोकर्णनाथ मंदिर एवं भूतनाथ मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल, रूट डायवर्जन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर के आंतरिक व बाह्य परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, CCTV, कंट्रोल प्वाइंट, सुरक्षा ड्यूटी और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया।SP ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। पार्किंग क्षमता, वाहनों के सुव्यवस्थित संचालन, संकेतक बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था, कंटीजेंसी मार्ग और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित राय, क्षेत्राधिकारी गोला महक शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात अभिमन्यु त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। SP ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण कर ली जाएं और नियमित समीक्षा की जाए।




