यह सिर्फ छात्रो की नही, बल्कि देश के भविष्य की लड़ाई है: आफताब
गाजियाबाद। काक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भाग लेने नई दिल्ली जा रही आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य आफताब को पुलिस ने उन्हें अस्पताल में ही डिटेल कर लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनकी कैलाश #अस्पताल में भर्ती है, फिर भी वह अपनी टीम के साथ जंतर मंतर जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने अस्पताल में ही उन्हें डिटेन कर लिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है। आवाजों को रोककर जनहित के मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता।
अगर छात्रो की आवाज बुलंद रखनी है और आंदोलन को जारी रखना है, तो अब आप सभी की मौजूदगी बेहद जरूरी है। आफ़ताब ने कहा कि उस तानाशाही को जवाब है जो खुद को जनता व उसके हितों से ऊपर समझ रही थी।
20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक पैदल मार्च का ऐलान किया गया है।




