Ghaziabaduttar pradeshप्रशासन

40 करोड़ की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास

महापौर ने मौके पर पहुंचकर दिए एफआईआर के निर्देश

गाजियाबाद। अर्थला में नगर निगम को करोड़ों की भूमि पर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक खसरा न 1085 कि 1010 वर्गमीटर निगम को भूमि है जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ बताई जा रही है। नगर निगम के मुताबिक यहां नगर निगम उसने अपनी बाउंड्री कराई हुई है जिसपर गेट खोलकर स्थानीय लोग अपने वाहन खड़े कर रहे थे और इसका कमर्शियल प्रयोग भी किया जा रहा था। जैसे ही इस प्रकरण की खबर महापौर सुनीता दयाल को मिली तो उन्होंने तत्काल नगर निगम के संपत्ति अधीक्षक व टीम को मौके पर भेजा। जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची निगम की टीम से कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बदसलूकी की गई। उसके बाद महापौर स्वयं पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की दीवार तोड़कर अपने दरवाजे नगर निगम की भूमि पर खोले हुए हैं और कमर्शियल कार्य किया जा रहा है। इसपर महापौर ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और अवैध रूप से खोले गए सभी रास्तों को बंद करने के निर्देश दिए। महापौर सुनीता दयाल ने बताया जिस प्रकार उक्त नगर निगम की भूमि का प्रयोग किया जा रहा था इससे प्रतीत होता है कि भूमाफियाओं की नजर भूमि को बेचने की भी नियत थी।

Related Articles

Back to top button