Crimesitapuruttar pradesh

नैमिषारण्य में जुआ खेलते 2 गिरफ्तार, 13 हजार रुपये और 15 बाइक बरामद

पुलिस ने 207 MB Act के तहत 15 मोटरसाइकिलें की सीज

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नैमिषारण्य पुलिस ने जुआ खेलते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी मिश्रिख बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में 18 जुलाई को लक्ष्मणगंज मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1. मानू पुत्र जगरुप यादव निवासी नैमिषारण्य और 2. प्रदीप पुत्र राम कुमार निवासी बेनीगंज, हरदोई को जुआ खेलते पकड़ा।पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, 13,000 रुपये नकद जिसमें 9,000 रुपये माल फड़ और 4,000 रुपये जामा तलाशी से बरामद हुए। साथ ही मौके पर खड़ी 15 मोटरसाइकिलों को 207 MB Act के तहत सीज किया गया। इस संबंध में थाना नैमिषारण्य में मु0अ0सं0 114/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दोनों का चालान न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Back to top button