Ghaziabaduttar pradesh

उड़ान जी.एम.पी. स्कूल की “एक पेड़ माँ के नाम”

 रैली ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत उड़ान जी.एम.पी. स्कूल द्वारा गिरधर एन्क्लेव एवं सत्यम एन्क्लेव में भव्य पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाथों में आकर्षक स्लोगन वाले पोस्टर लेकर रैली निकाली। “पौधे नहीं तो कल नहीं”, “एक पेड़, सौ खुशियाँ”, “पेड़ बचाओ, भविष्य बचाओ”, “धरती को हरा-भरा बनाओ”, “हर घर एक पेड़ लगाओ” जैसे नारों ने क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रैली के दौरान कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों प्रणव, अनुश्री, साक्षी, परिधि, राखी, विनायक, साक्षी, आदर्श ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने लोगों को पौधे वितरित किए तथा सभी से वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल शालिनी सक्सेना मैम ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के प्रति उत्तरदायी बनाने का माध्यम हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिकाएँ विधि मैम, सर्वेश मैम, सीमा मैम, दीपी मैम एवं तब्बू मैम का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय की कोऑर्डिनेटर निशी मैम ने कहा कि यदि बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव विकसित किया जाए, तो वे भविष्य में प्रकृति के सच्चे संरक्षक बनेंगे।

इस प्रेरणादायक आयोजन को स्थानीय लोगों ने भी खूब सराहा और विद्यालय के इस सामाजिक प्रयास की प्रशंसा की। उड़ान जी.एम.पी. स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button