Ghaziabaduttar pradesh

विजयनगर थाने में लगा शीतल जल का वाटर कूलर

समाजसेवियों की पहल से फरियादियों व पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत

 

गाजियाबाद (आप अभीतक)I जनसेवा और सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल के तहत पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना विजयनगर परिसर में फरियादियों एवं पुलिसकर्मियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वाटर कूलर स्थापित किया गया। यह सेवा पुलिस कमिश्नर रविंद्र जे. गौड़ की प्रेरणा से समाजसेवी अजय गुप्ता एवं पवन सिंघल के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई।
वाटर कूलर का शुभारंभ सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडे एवं थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर एवं वाटर कूलर का संचालन कर किया। इस अवसर पर पवन सिंघल एवं दीप्ति सिंघल ने दोनों अधिकारियों का प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीपी उपासना पांडे ने समाजसेवियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने अजय गुप्ता एवं पवन सिंघल को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी वी.के. अग्रवाल, मोहित गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, ललित गुप्ता, विनीत शर्मा, आर.के. आर्य, सुनील शर्मा, गौरव अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र भटनागर, सतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एसीपी उपासना पांडे एवं थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं जलपान कराया।
समाजसेवी एवं उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि जनहित एवं सामाजिक सेवा के ऐसे कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button