


गाजियाबाद। विद्यावती मुकन्दलाल गर्ल्स कॉलेज, गाजियाबाद में मंगलवार को कम्प्यूटर साइंस विभाग बीसीए में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रचना प्रसाद ने किया। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर छात्राओं को सम्बोधित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। फाइनल वर्ष की छात्राओं ने अपने कॉलेज के अनुभव साझा किये। मिस फेयरवेल खुशी को चुना गया। कार्यक्रम में लगभग 115 छात्राएं उपस्थित रहीं। इसमें महाविद्यालय के कम्प्यूटर सांइस विभाग की विभागाध्यक्षा श्रीमती प्रिन्सी जैन और विभाग की सदस्य नीरू जैन, ज्योति कुमारी, गुलशन राठी, लवी नागपाल एवं निर्मला शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रचना प्रसाद के मार्गदर्शन में हुआ।



