Ghaziabad

महापौर व शहर संजीव शर्मा ने किया 1.26 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

60 करोड़ की लागत से बदलेगी विजयनगर की दशा और दिशा

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल व विधायक संजीव शर्मा ने विजय नगर में 1 करोड़ 26 लाख के विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। जानकारी के मुताबिक इन विकास कार्य में ग्रीन बेल्ट की बाउंड्री वॉल, शास्त्री पार्क का निर्माण, सड़क निर्माण कार्य आदि शामिल है। महापौर ने बताया कि विजय नगर में लगभग 60 करोड़ के विकास कार्यों का महापौर सुनीता दयाल ने टेंडर लगवाए है जिनका अब शिलान्यास कोय जा रहा है। इस पैसे से विजय नगर जोन की दिशा और दशा दोनों ही बदलने वाली हैं।
उन्होंने कहा कि विजय नगर को पिछड़ा समझा जाता था, आज वहां जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि जब उन्होंने शपथ ग्रहण ली थी तो सबसे पहले विजय नगर को देखा और इस क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास करने निर्णय लिया था। अब यहां एक बड़ी धनराशि से शहर विधायक के साथ मिलकर विकास कार्यों को शुरू कराया जा रहा है। बहुत जल्द सभी योजनाओं का वहां, विधायक संजीव शर्मा ने बताया कि महापौर सुनीता दयाल के कार्यकाल में जितना विकास विजय नगर क्षेत्र में हो रहा है, इतना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि तिगरी गोल चक्कर का भी अब खूबरसूरत रूप देखा जा सकता है। विधायक ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार मिलकर कार्य करेंगें। शिलान्यास के दौरान पार्षद ओम प्रकाश ओड़, पार्षद भागवत गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, मण्डल अध्यक्ष महीम गुप्ता, पूर्व पार्षद चम्पा माहौर, देवेंद्र पाल, सतेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button