मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर पाल समाज सेवा समिति ने
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गाजियाबाद। मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर पाल समाज सेवा समिति (रजि.) द्वारा नंदग्राम पिंक बूथ समीप देवी अहिल्याबाई होल्कर तिकोना पार्क में वृक्षारोपण मुहिम चलाई गई। इस मौके पर पाल समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मपाल व महासचिव जगतसिंह पाल ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होलकर पार्क नंदग्राम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश कुमार कीर पूर्व विधायक प्रत्याशी गाजियाबाद सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय समाज पार्टी को आमंत्रित किया गया। नरेश कुमार कीर ने इस अवसर पर जनमानस से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा इस मानसून सत्र में वृक्षारोपण किया जाए और साथ ही साथ वृक्षारोपण के पश्चात लगाए गए पेड़ पौधों की उचित देख भाल पालन पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। नरेश कीर व रामभुल पाल ने आगे बताया कि जिस तरह आज ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है यह बहुत ही ज्यादा चिंता का विषय है। मानसून भी अपने समय पर न आकर भटक रहा है। इस अवसर पर फौजी हरीश पाल, विजय सिंह राणा, सोहनवीर पाल, सुरेन्द्र पाल,रामभूल पाल, जगत सिंह पाल, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




