etavauttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

इटावा। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सभागार में सोमवार को समावेशी शिक्षा के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों के लिए तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू हुआ। आयोजन महानिदेशक, स्कूल शिक्षा परियोजना, समग्र शिक्षा लखनऊ उ.प्र. के निर्देश और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के दिशा-निर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. राजेश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा के द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित कर 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों में संभावित दिव्यांगताओं की शीघ्र पहचान और निदान सुनिश्चित करना है। पहले दिन सभी 16 स्पेशल एजुकेटर्स का प्री-टेस्ट लिया गया। अर्चना सिन्हा ने सभी स्पेशल एजुकेटर्स से प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग से लेने और अपने-अपने विकास खंडों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। कार्यक्रम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का है, इसलिए किसी प्रकार की उदासीनता नहीं होनी चाहिए। मास्टर टेनर्स प्रशिक्षण में सभी को आंगनबाड़ी प्रशिक्षण माड्यूल, स्टेशनरी और परियोजना से प्राप्त सभी प्रशिक्षण वीडीओं तथा पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस वर्ष जनपद में कुल 443 कोलोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किया जाना है।

Related Articles

Back to top button