नई दिल्ली/लायक हुसैन (आप अभीतक)। कारोबारी क्षेत्र में लगातार नए आयाम जोड़ रहे वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन शकील सैफी ने अब परफ्यूम उद्योग में कदम रखा है। उन्होंने दुबई के उमल क्वीन क्षेत्र में ‘सैफी परफ्यूम’ नाम से अपनी परफ्यूम फैक्ट्री की शुरुआत की है। इस नई पहल के साथ शकील सैफी ने अपने कारोबारी विस्तार को एक ऐसे उद्योग से जोड़ा है, जिसकी वैश्विक बाजार में लगातार मजबूत मांग बनी हुई है।
56 देशों तक पहुंच बनाने की तैयारी
‘सैफी परफ्यूम’ को अंतरराष्ट्रीय बाजार को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। कंपनी की योजना अपने उत्पादों को 56 देशों के बाजारों तक पहुंचाने की है। इसके जरिए वैश्विक स्तर पर ब्रांड की पहचान स्थापित करने के साथ भारतीय उद्यमिता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती देने का लक्ष्य रखा गया है।
हाजी शकील सैफी का कहना है कि परफ्यूम सिर्फ खुशबू का उत्पाद नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवनशैली से जुड़ा वैश्विक कारोबार है। ‘सैफी परफ्यूम’ के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाने और भारतीय कारोबारी क्षमता की पहचान को दुनिया तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
फिल्मों और हेल्थकेयर के बाद खुशबू के कारोबार में कदम
शकील सैफी इससे पहले सैफी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और सैफी हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं। फिल्म निर्माण एवं वितरण, स्वास्थ्य सेवा तथा रियल एस्टेट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के बाद परफ्यूम उद्योग में उनका प्रवेश उनके विविध कारोबारी विस्तार को दर्शाता है। दुबई के उमल क्वीन से शुरू हुआ ‘सैफी परफ्यूम’ का यह सफर अब 56 देशों के बाजारों तक पहुंच बनाने की तैयारी में है। ऐसे में यह नई कारोबारी पहल शकील सैफी के अंतरराष्ट्रीय विजन और भारतीय उद्यमिता को वैश्विक पहचान दिलाने की महत्वाकांक्षा का नया अध्याय बनकर सामने आई है।




