सीतापुर: मढ़िया रहीमपुर में स्व. योगेन्द्र सिंह के निधन पर पहुंचे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद राकेश राठौर
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र के मढ़िया रहीमपुर निवासी स्वर्गीय योगेन्द्र सिंह के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं सीतापुर सांसद राकेश राठौर उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
बताया गया कि लखनऊ में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में योगेन्द्र सिंह की मृत्यु हो गई थी। उनके निधन की सूचना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
अजय राय और सांसद राकेश राठौर ने परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं। दोनों नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
परिजनों ने घटना से जुड़ी अपनी पीड़ा और परेशानियों से भी नेताओं को अवगत कराया। इस दौरान स्थानीय लोग एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।




