sitapuruttar pradeshप्रशासन

सीतापुर: DM-SP ने कांवड़ यात्रा और विशाल

भंडारे की तैयारियों की समीक्षा, लहरपुर में हुई बैठक

सीतापुर।शिव शक्ति सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में श्री त्यागी बाबा के संरक्षण में आयोजित होने वाली भव्य कांवड़ यात्रा एवं विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में लहरपुर स्थित खेमकरन इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था पर चर्चा हुई। यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों व संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान SDM लहरपुर धामनी एम. दास, क्षेत्राधिकारी लहरपुर, प्रभारी निरीक्षक लहरपुर, आयोजक मंडल के सदस्य व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button