2027 में सपा की जीत के लिए एकजुट होकर जुटें कार्यकर्ता : डा. शाहजेब हसन
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस आह्वान पर कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी तय करे, सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर उसे विजयी बनाने में जुटें, सपा नेता डा. शाहजेब हसन ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रिय रहने की जरूरत है।
डा. शाहजेब हसन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जिस प्रत्याशी को भी चुनाव मैदान में उतारेगा, सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि पूरी निष्ठा के साथ उसके समर्थन में काम करें। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संगठन और कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम होता है।
डा. शाहजेब हसन ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है। बूथ को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाना जीत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।




