bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

सपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सक्सेना ने

हरियाली तीज कार्यक्रम में लिया हिस्सा

बरेली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सक्सेना अपनी धर्मपत्नी के साथ बदायूं रोड स्थित चंद्रवती बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय सर्व समाज समिति द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर माताओं का आशीर्वाद लिया और बहनों व बच्चों को भी आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने हरियाली तीज के पारंपरिक उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। संजीव कुमार सक्सेना ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयोजक रवि सक्सेना, प्रदीप सक्सेना तथा बैंक्वेट हॉल के स्वामी श्री गुप्ता का विशेष आभार जताया।
सपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि हरियाली तीज हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को मिल-जुलकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी हुई और उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button