bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

पुराने शहर में अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक

सपा नेता सैफ वली खां ने की शिरकत

बरेली। पुराने शहर स्थित मॉडर्न पैलेस में अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के नेता सैफ वली खां ने भी बैठक में पहुंचकर शिरकत की और मौजूद लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान संगठन और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सैफ वली खां ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए आपसी एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने संगठन से जुड़े लोगों से सामाजिक हितों को प्राथमिकता देने की बात कही।
बैठक में मौजूद लोगों ने संगठन की गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

Related Articles

Back to top button