वेतन बढ़ोतरी पर सफाई कमचारियों मे
खुशी की लहर, जताया महापौर का आभार
गाजियाबाद। नगर निगम ने 1800 सफाई कर्मचारी और 2 हजार ड्राइवरों का वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। निगम के इस फैसले से उनमें खुशी की लहर है जिसे लेकर सफाई कमचारियों ने महापौर सुनीता दयाल का आभार जताया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारी वह कड़ी है जो सुबह सबसे पहले उठकर शहर में अंधेरे ही साफ सफाई की व्यवस्था में जुट जाते हैं। वे शहर साफ सुंदर रहे और संक्रमण रोगों से बचा रहे हैं। महापौर ने कहा कि ऐसे ही नगर निगम के ड्राइवर जो सुबह सफाई की गाड़ियों से इक्खट्टे कूड़े को शहर से बाहर ले जाने का कार्य करते है। इनका वेतन बढ़ोतरी इनका अधिकार है जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समझा और सफाई कर्मचारियों का वेतन वृद्धि की। सुनीता दयाल ने कहा कि लगभग 1800 आउटसोर्सिंग सफाई मित्रो का वेतन 11700 से बढ़कर 14600+ई एस आई+पी एफ व लगभग 2000 आउटसोर्सिंग ड्राइवरों का वेतन 13600 से 16900+ई एस आई+पी एफ किया गया है। बुधवार को सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा महापौर के आवास पर आतिशबाजी, ढोल व मालाओं के साथ महापौर सुनीता दयाल का भव्य स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनके लिए बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। महापौर द्वारा सदन की अनुमति उपरांत वेतन बढ़ोतरी की कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया है जिसके लिए हम सभी कर्मचारी आपका तहे दिल से धन्यवाद करते है।




