bijnorCrimeuttar pradeshराष्ट्रीय

खुलासाः मौसा बनाकर जीता भरोसा, अंगूठी ठगी में दो गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से ठगी गई अंगूठी और बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद

शातिर के खिलाफ कई जिलों में 15 मुकदमे दर्ज

बिजनौर। सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने बुजुर्ग को झांसे में लेकर अंगूठी ठगने वाले दो आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई पीली धातु की अंगूठी और बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी खुद को रिटायर्ड दरोगा बताकर लोगों को झांसे में लेता था।
गुरूवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को नगर पालिका के सामने टाउन हाल निवासी बुर्जुग सुभाष कुमार वर्मा ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात लोगों ने बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी से उनकी सोने की अंगूठी ले ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। जांच के दौरान शहर कोतवाल अवनीत मान व शेखर चौधरी ने विनोद कुमार शर्मा पुत्र संपूर्णानंद शर्मा निवासी मोहल्ला गोजानी, थाना रामनगर, नैनीताल और कालीचरण निवासी दोहरिया, नवाबगंज, बरेली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी गई सोने की अंगूठी व बिना नंबर की बाइक बरामद की है। इस मौके पर सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय मौजूद रहे।
—
मौसा बताकर लिया था भरोसे में
पुलिस के अनुसार, विनोद कुमार शर्मा शातिर किस्म का अपराधी है। विनोद कुमार शर्मा ने बुर्जुग सुभाष कुमार को भरोसे में लेने के लिए मौसा बनाकर बातचीत की थी। इसके बाद इसी डिजाइन की अंगूठी खरीदने की बात कहते हुए अंगूठी अपने पास उतवाकर अपने पास रख ली और लेकर फरार हो गए।
—
आरोपी विनोद खुद को बताता है रिटायर्ड दरोगा
पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोद कुमार शर्मा लोगों पर रौब गालिब करने के लिए खुद को रिटायर्ड दरोगा बताता था। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इसी तरह अन्य लोगों को भी तो ठगी का शिकार नहीं बनाया है।
—-
पांच दिन पहले ही जेल से आया था बाहर
पुलिस के मुताबिक, विनोद शर्मा ने बताया कि कालीचरण घटना से करीब पांच दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। इसके बाद वह दोबारा ठगी की घटना में शामिल हो गया। पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
—
विनोद शर्मा पर कई जिलों के थानों में दर्ज है 15 मुकदमें
पुलिस के मुताबिक विनोद कुमार शर्मा शातिर किस्म का अपराधी है। विनोद शर्मा पर मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बुलंदशहर, संभल और बिजनौर के थानों में करीब लूट व ठगी के 15 मुकदमें दर्ज है।

Related Articles

Back to top button